अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में शांति देवी पत्नी श्यामलाल गुप्ता उम्र लगभग 54 वर्ष निवासी ग्राम परसोइया थाना सोनहा जनपद बस्ती की रहनी वाली है । जिसने परिवारिक कलह की वजह से जीवनलीला को समाप्त करने के लिए । सरयू पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास। जिसको ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस व एस डी आर एफ के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा कर बाहर निकाला । ड्यूटी पे तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, एस डी आर एफ के आरक्षी ओमप्रकाश गुप्ता,आरक्षी अमित यादव व अन्नू माझी जो रेस्क्यू में शामिल रहे । और नया घाट पुलिस चौकी व उनके परिवार को सुपुर्द किया गया । ऐसी घटना अभी दो दिन पहले भी हुई थी।