अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब धार्मिक परिषद की काव्य गोष्ठी संपन्न 

अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब धार्मिक परिषद द्वारा “देव दीपावली” के उपलक्ष्य में दिनांक-२९.११.२०२३ को दीपावली/मेरे राम विषयक काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया।

परिषद की कार्यकारी अध्यक्षा विनीता लावानियां द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में दीपावली और मेरे राम विषय पर उपस्थित कवियों कवयित्रियों ने अपने सुंदर गीत ग़ज़ल भजन, कविताओं से पटल को गौरवान्वित कर आयोजन को सफल बनाया।

काव्य गोष्ठी में आ. रामनिवास तिवारी आशुकवि, निवाड़ी, इंजी० प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सीतापुर, संतोष श्रीवास्तव “विद्यार्थी” सागर, देवी प्रसाद पाण्डेय प्रयागराज, आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”, प्रयागराज, हर्षिता शुक्ला, लालगंज रायबरेली, भुलक्कड़ बनारसी, ममता सक्सेना, शिखा पाण्डेय गोरखपुर, शोभारानी तिवारी इन्दौर, श्रीमती संतोष तोषनीवाल, इंदौर, मीता लुनिवाल “मीत”, डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर डॉ. आनंदी सिंह रावत मुंबई, डा. अर्चना श्रेया,मधु माहेश्वरी गुवाहाटी कवि रवि नारायण शुक्लरायबरेली अनिल राजभर वाराणसी, अंकित जैन, नौगांव, छतरपुर, पार्वती देवी देवरिया, सुधीर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

गोष्ठी में परिषद की संस्थापिका डा. अर्चना श्रेया पूरे समय उपस्थित रहकर सभी की हौसला अफजाई करती रहीं।

काव्य गोष्ठी का भक्तिमय संचालन विनीता लावानियां ने किया। अंत में परिषद के संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने सभी का आभार, धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *