बस्ती – यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी मे शनिवार को मुख्य अथिति के रूप में कामेश्वर सिंह (टी.एस.आई बस्ती) विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुरूआत की ।
सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार ने बैंच अलंकरण कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद कामेश्वर सिंह (टी.आई. बस्ती) ने कहा की पूरी दुनिया का एक प्रतिशत वाहन भारत के लोग खरीदते है जबकि सड़क हादसे में मृत्यु दस प्रतिशत है। इन्होंने अमेरिका, चीन, जापान, श्रीलंका, जर्मनी आदि देशों के औसत सड़क दुर्घटना भारत की सड़क दुर्घटना से तुलना की। कहा कि पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष 15 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं। 90 प्रतिशत हादसे विकासशील देशों में होते हैं सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। भारत में प्रति घंटा 15 लोग मारे जा रहे हैं। इसका अर्थ है 360 लोग 24 घंटे में मारे जा रहे हैं। सड़क हादसों में 70 प्रतिशत लोग 30 में 59 वर्ष आयु वर्ग के लोग हैं जो निश्चित है अपने परिवार के संचालन में मुखिया है। साथ ही प्रदूषण की समस्या का मुख्य कारण को भी अवगत कराया। सड़क पर पद यात्री से लेकर भारी वाहन अपने लेन के प्रति ईमानदार नहीं है। ऐसे मे समाज के हर वर्ग को यातायात जागरूकता अभियान के माध्यम से ही जागृत किया जा सकता है। यातायात नियम का पाठ छात्र/छात्राओं के लिए अति आवश्यक है।
इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक, प्रबन्ध निदेशक, प्रधानाचार्य (श्री नरेन्द्र सिंह), प्रधानाचार्या (श्रीमति शशिप्रभा त्रिपाठी), टीएसआई सहित सभी छात्र/छात्राओं ने यातायात नियम पालन के प्रति शपथ लिया जिसको कामेश्वर सिंह (टी.एस.आई बस्ती) ने शपथ दिलाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षक – बसन्त कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय, अपराजीता मिश्रा, मधु कन्नौजिया, मनोज मिश्रा, श्रवण चौधरी, सजंय सिंह, संजय प्रजापति, अमन मिश्रा, अपूर्वा त्रिपाठी, रीतू चौधरी, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, नम्रता पाण्डेय, कमलोज मिश्रा आदि अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।