यातायात माह में स्काउट गाइड ने लोगों को जागरूक किया-बीएसए

बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर जनपद में यातायात माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह की पहल पर कई प्रकार के अन्य यातायात जागरूकता वाले कार्यक्रम हो रहे हैं, इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था बस्ती अनूप कुमार के नेतृत्व में स्काउट गाइड टीम ने पुलिस चौकी कम्पनी बाग चौराहा और आसपास लोगों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, हेलमेट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने आदि के लिए बैनर और पम्पलेट के साथ लोगों को जागरूक किया गया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार मौके पर आकर जागरूकता अभियान के लोगों का उत्साहवर्धन किया, कुलदीप सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, प्रताप शंकर पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त स्काउट, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति, सुनील कुमार गौड़ उप निरीक्षक पुलिस चौकी कम्पनी बाग, दिब्याश त्रिपाठी बीएसए कार्यालय, अबू अनस मेकरानी, ट्रेंनिग कौंसलर नेहा गुप्ता, जया पांडेय, आदर्श मिश्रा, प्रमोद कुमार, स्काउट मास्टर सुरेंद्र शर्मा, स्काउट दीपक, मंगलेश, आदर्श मिश्रा, प्रमोद, दीपक शर्मा, मंगलेश अग्रहरि, अनंत श्रीवास्तव, आदित्य, श्री प्रकाश पांडेय, अंश, उज्जवल के साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस टीम की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *