वैदिक विधि विधान से निकाली गई कलश यात्रा – रवि प्रकाश पाण्डेय

 

भरहिया में होगा आयोजन

जिले के भरहिया में शुक्रवार
से श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए राप्ती तट पहुची जहाँ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा वहाँ से वापस कथा स्थल पहुची झा यज्ञाचार्य त्रिपुरारी जी महाराज ने कलश स्थापना करवाई। कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल हुई। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य बलरामशास्त्री ने बताया आगामी 30 तारीख को भंडारे के साथ रामकथा की समाप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *