डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय के जन्मोत्सव पर पत्रिका साहित्यिक जीवन दीपिका का विमोचन सम्पन्न

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच द्वारा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें साहित्यिक जीवन दीपिका एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी के ऊपर समीक्षात्मक लेख को समाहित किया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारो ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के ऊपर अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन मंच के कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन मिश्र ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। साहित्यिक जीवन दीपिका पत्रिका का विमोचन मंडला मध्यप्रदेश से गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे ने मंच पर लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं डॉ. पूर्णिमा जी को प्रेषित किये। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का तीसरा अंक है। और इस पत्रिका को मंच के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व को सम्मिलित किया जाता है। इसके साथ ही मंच की उपाध्यक्षा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *