युवक ने बेवफाई में बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर दी जान

अनुराग लक्ष्य,16 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
मुहब्बत इश्क में शायद अब वोह तासीर और तड़प नहीं रही जिस से इंसान नई जिंदगी के साथ अपने को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान समझकर जीने लिए हमेशा तैयार रहता था , यही वजह है कि आज समाज में बढ़ती आत्म हत्याएं आम होती जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुहब्बत में मिली बेवफाई में आकाश सिंह नामक युवक ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर अपनी जान दे दी । आत्म हत्या कर ने वाला युवक आकाश सिंह अपने माता पिता के साथ परेल इलाके में रहता था, उसने टैक्सी से गुजरते हुए अपने मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर टैक्सी से नीचे उतरा और बांद्रा वर्ली सी लिंक के अरब सागर में छलांग लगा दी।
पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से समंदर से आकाश सिंह के शव को बरामद कर लिया। इस घटना के पीछे की वजह उसकी प्रेमिका से तीन महीने पहले हुए ब्रेकअप को बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *