बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना हरैया पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15.11.2023 को थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-293/2023 धारा 376,323,315,504,506 भादवि0 में वांछित अभियुक्त हजरत अली उर्फ मजनू पुत्र ताज मोहम्मद साकिन पूरे अवधि थाना हरैया जनपद बस्ती को समय 07:05 बजे दिन में उसके घर पूरे अवधि थाना हरैया जनपद बस्ती से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार थाना हरैया जनपद बस्ती , महिला कांस्टेबल कविता यादव थाना हरैया जनपद बस्ती , कांस्टेबल दीपक यादव थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल रहे।