अंबेडकर नगर 13 नवम्बर देर शाम जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर अंतर्गत वृद्ध आश्रम दहीरपुर का निरीक्षण किया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने परिवार के साथ वृद्ध जनों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा वृद्ध जनों से मिलकर बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया।जिलाधिकारी ने दीपावली के पावन पर्व पर उपस्थित सभी वृद्ध जनों को दीपावली , गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी।और वृद्ध जनों से अपील किया गया कि आप सभी कभी भी अपने आप को अकेला न समझे जिला प्रशासन आपके साथ है। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 74