अनुराग लक्ष्य, 10 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
देश की आर्थिक नगरी मुंबई, यहां कब किसके साथ क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आए दिन सड़कों और मुंबई के गटर में जाने कितने ऐसे बेनाम और अनजान व्यक्तियों के शव पुलिस को मिलते हैं जिनका कोई पुरसेहाल नहीं होता ।
ऐसा ही एक वाक्य सामने आया मुंब्रा क्रीक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाडे नगर निगम के आपदा प्रबंधन परकोष्ट के परमूख यासीन तड़वी ने बताया कि चूहा पुल से गुजर रहे कुछ वेयक्तियोंं ने क्रीक में एक शव को देखा और स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मियों और आपदा प्रबंधन परकोष्ट के टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। देखने पर मिर्तक की अमर तीस साल के आस पास की है। शव को पेस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। समाचार लिखे जाने तक मिर्तक का कोई सगा संबंधी या पहचान करने वाला अभी तक सामने नहीं आया है।