बस्ती 3 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में बगैर नक्शा पास कराए ही कई पेट्रोल पंप चला रहे हैं। दो माह के कंडीशनल एनओसी पर लगातार कई वर्षों तक खेल किया जा रहा है। अब इस पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जिले के 16 पेट्रोल पंपों के रिकार्ड दुरुस्त नहीं पाए गए हैं। ज्यादातर पेट्रोल पंप संचालक एनओसी देने वाले कई विभागों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। बिना नक्शा पास कराए पेट्रोल पंप संचालित कर रहे हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। कई पंपों के रिकार्ड भी दुरुस्त नहीं है। संचालकों ने मनमाने तरीके से मौके पर निर्माण या कई बदलाव तक कर लिए हैं। डीएम अन्द्रा वामसी ने कहा कि 11 पेट्रोल पंपों के मालिको को चेतावनी दी गई है। उपयुक्त जवाब नहीं मिलने पर पेट्रोल पंपों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 पेट्रोल पंपो के स्वामियों से एनओसी मांगी गई है। इन सभी पंपो के सत्यापन भी कराए जा रहे हैं। इस कार्यवाही से पेट्रोल पंप मालिकों में खलबली मच गई है अभी तक विभाग की आंखों में धूल-झोक कर अपना काम चला रहे थे।