बस्ती 1 नवंबर सल्टौआ ब्लॉक के नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी परमादरणीय महेंद्र कुमार त्रिपाठी जी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई saltauwa के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल, जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राम भरत वर्मा, ब्लॉक मंत्री बब्बन पाण्डेय,ब्लॉक संयुक्त मंत्री चंद्र शेखर पाण्डेय सहित अनेक संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही साथ ब्लॉक के समस्त सम्मानित ए0आर0पी0 गण, वरिष्ठ शिक्षक संकुल साथी और सेस की परीक्षा हेतु नामित समस्त नोडल शिक्षक साथियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि हम सभी मिलकर अपने ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श ब्लॉक बनाएंगे तथा शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र ही समस्त विद्यालय को निपुण विद्यालय की श्रेणी में ले आएंगे।