बृहद स्तर पर लोन मेले का आयोजन किया गया

बस्ती  ।30 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक शाखा कप्तानगंज द्वारा प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी बृहद स्तर पर लोन मेले का आयोजन किया गया। लोन मेले का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज श्रीमती वर्षा बंग और प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष चौधरी के साथ ए डी ओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में मेले का सफल आयोजन किया गया।
मेले में मुख्य रूप से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में तथा लोन में सरकार के द्वारा किस प्रकार से सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिसमें प्रधानमंत्री स्वर्णिम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री जनधन बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डेरी उद्योग, व्यावसायिक लोन के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। मेले का संचालन शाखा प्रबंधक विशाल श्रीवास्तव के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक के विशाल उपाध्याय, संजय ओझा, सुशील शुक्ला, अरविंद गुप्ता, हिमांशु चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव, आनंद मोहन पाण्डेय, शिवम शुक्ला, नरेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णा पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *