बैरिहवां मोहल्ले में स्थापित मां दुर्गा की पूजा कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट – राजेन्द्र उपाध्याय

बस्ती। बस्ती शहर में दुर्गा पूजा की धूम है। चारों तरफ मां की आराधना पूजा चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिमाओं विसर्जन दशहरा को हो चुका है। जबकि शहर में शरद पूर्णिमा को विसर्जन होने के कारण पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए आस्था उमड़ रही है। शहर में अलग-अलग पंडालों में गुफा व अलग तरह की हुई सजावट, भक्तों का मन मोह लेती है।

इसी क्रम में बैरिहवा मोहल्ला में राम सजीवन दूबे के घर पर चतुर्थ वर्ष मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गयी। यजमान के रूप में उज्जवल दूबे के द्वारा प्रतिदिन मां की पूजा अर्चना, आरती किया जाता है। माता के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

मां की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे। कार्यक्रम में संध्या द्विवेदी, उमा द्विवेदी, शान्ती देवी, प्रिया मिश्रा, काजल, बिन्दू, ज्ञानचन्द पाण्डेय, राजा, नन्द किशोर दूबे, गौरव दूबे, विपुल कुमार उपाध्याय, सौरभ दूबे, गुलाब चन्द, मंगल पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, अर्चना उपाध्याय, लकी, जितेन्द्र तिवारी, विन्दूमती देवी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, वशिष्ठ पाण्डेय, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, निलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *