भागवत कथा का हुआ शुभारंभ , निकाली गई कलशयात्रा।

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

बाघराय। श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ के मौके पर खरैला गांव में कलशयात्रा निकाली गई कलशयात्रा कथास्थल से होते हुए गांव के शिवमन्दिर व अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजन अर्चन के बाद भक्तगण डीजे की धार्मिक गीतों की धुनों पर थिरकते हुए होली खेलते हुए खरैला शीतला माता मंदिर पर पहुंची जहां मौजूद लोगों ने कलशयात्रा का पूजन अर्चन किया व पुनः कलशयात्रा कथास्थल पर पहुंची जहां आचार्य देवव्रत महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशपूजन कर कलश को कथास्थल पर स्थापित कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया उमाकांत तिवारी कमलाकांत लक्ष्मीकांत ने भगवान श्रीकृष्ण व रूक्मिणी जी की आरती उतारी एवं प्रसाद वितरण किया इस मौके पर संदीप कुमार त्रिपाठी आशीष त्रिपाठी संतोष त्रिपाठी आनन्द शुक्ला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरागंज आशुतोष त्रिपाठी शशांक मिश्र अरविंद त्रिपाठी साजूत्रिपाठी छोटेलाल तिवारी अशोक दिनेश सतीश अनुज व राजाराम यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *