बस्ती 24 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुवौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडूल घाट से दुर्गा मूर्ति को विसर्जित कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिसमें सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग कईलोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ग्रामवासी और दुबौलिया की पुलिस पहुंचकर नीचे दबे हुए युवक को बाहर निकाला और 11 गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जिसमें तीन लोग को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।