अनुराग लक्ष्य, 22 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
अपनी बोल्ड और बिंदास अंदाज की अदायेगी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बिपाशा बसु एक लंबे अरसे बाद रैंप पर उतरीं, जिससे उनके फैंस अपनी अपनी खुशी का इज़हार अपने अपने अंदाज़ में कर रहे हैं।
एक्ट्रेस विपाशा बसु अभी हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर अपने जलवे बिखेरती नज़र आईं। उनके इस ग्लैमरस अंदाज़ को देखकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट आने लगे।
एक ट्रोलर ने लिखा, यह इतनी मोटी कैसे हो गईं हैं। वहीं एक अन्य ने यह लिखा कि यह रैंप वॉक करना भूल गई हैं।, इसके जवाब में विपाशा के फैंस ने ट्रॉलर्स की बोलती बंद कर दी। इसी के साथ विपाशा की तारीफ में एक और फैंस ने लिखा कि विपाशा फैट के साथ भी कितना अच्छा वॉक कर रही हैं। ऐसे में उन्हें ट्रोल न किया जाए।
यह दुनिया फिल्मी दुनिया है साहब, यहां कौन कब कहां रुकता है और कब कहां चढ़ता है कोई नहीं जानता, फिर भी विपाशा बसु की वापसी ज़रूर कोई रंग लायेगी। यह उनके फैंस का मानना है। क्योंकि जो बात विपाशा बसु की बोल्डनेस और अदाकारी में है उसे हिंदी सिने दर्शक कभी नहीं भूल सकते।