सिविल बार के बद्री दुबे अध्यक्ष व दयाशंकर दुबे महामंत्री निर्वाचित

 

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सिविल बार सभागार में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दुबे व महामंत्री पद पर दयाशंकर दुबे निर्वाचित हुए। कुल मत 812 में से 744 मत पड़ा। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रही। शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय व सहायक चुनाव अधिकारी केशव राम यादव, यशोदानंद पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। देर शाम परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। निर्वाचित जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे
कुल 377 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र दुबे को 245 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे राम पलट मिश्र को 108 मत से ही संतोष करना पड़ा। नौ वोट अमान्य रहा। महामंत्री पद के निर्वाचित प्रत्याशी दयाशंकर दुबे को 380 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारूत कुमार शुक्ला को 200 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रही शशि शुक्ला को 92 व चौथे स्थान पर रहे अजय पांडेय 39 वोट मिले तथा रणविजय सिंह को 17 वोट मिले ॥कोषाध्यक्ष पद पर विमलेन्दु त्रिपाठी विजयी रहे।निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्यवरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *