मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए जेल के 334 बंदी

बस्ती  15 अक्टूबर  जिला जेल में इस बार 334 बंदी शारदीय नवरात्र का व्रत रखे हैं। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ उपवास रखने वालों में अबकी बार चार मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। रविवार से आरंभ हुए शारदीय नवरात्र में जिला जेल का माहौल भक्तिमय हो गया है। देवी शक्ति को लेकर हिंदुओं की आस्था का यह खास पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इसको लेकर जेल में भी 334 कैदियों ने नवरात्र की पूजा में हिस्सा लिया। पूरे दिन इन्होंने मां दुर्गा के लिए उपवास भी रखा है। जेल अधीक्षक विवेकशील त्रिपाठी ने बताया नवरात्रि के पहले दिन 334 बंदियों ने जेल में व्रत उपवास रखा है, इसमें चार मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। बताया कि वर्तमान में 734 बंदी यहां निरुद्ध हैं। नवरात्र व्रत रखने वालों में 31 महिलाएं हैं।जिसमें 17 विचाराधीन व 14 सिद्धदोष, इसी प्रकार 120 सजायाप्ता, 179 विचाराधीन पुरुष बंदी व्रत रख रहे हैं, इनके लिए जेल मैनुअल के मुताबिक फलाहार व पूजा अर्चना करने की व्यवस्था कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *