बस्ती – गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा | उन्होंने बताया की शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक है | 24 अक्टूबर मंगलवार को सामूहिक सहयोग (भंडारा) का आयोजन किया जायेगा | नवरात्रि में नित्य प्रातः जप, यज्ञ एवं सायंकाल सत्संग (प्रज्ञा पुराण) का कार्यक्रम होगा | उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अनुरोध किया है कि इस आध्यात्मिक पर्व पर अपना आत्म परिष्कार हेतु सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारने की कृपा करें |