डीएम की अध्यक्षता में रामजानकी मार्ग, खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाईन के संबंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर – जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद से होकर गुजरने वाली गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना एन0एच0-227ए(रामजानकी मार्ग) एवं नई रेलवे लाइन परियोजना हेतु सम्बंधित काश्तकारों से भू-अर्जन एवं प्रतिकर वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु आवश्यक भू-अर्जन एवं उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों के जमीनों/परिसम्पत्तियों का नियमानुसार मूल्यांकन करवाकर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथाशीघ्र दे दी जाए, जिससे परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं परियोजना के नोडल विभाग/अध्याप्ति निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्यो को पूर्ण कर लिया जाए, जिससे काश्तकारो को कोई असुविधा न हो।

बैठक में जलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता एनएच बस्ती डिवीजन को निर्देशित करते हुए कहा है कि रामजानकी मार्ग पैकेज-2 में पड़ने वाले सभी गॉव के किसानों की प्रतिकर भुगतान की कार्यवाही 15 नवम्बर 2023 तक पूर्ण करा लिया जाए और प्रभावित किसानों की भूमि सम्बंधित समस्याओं को भी सुलझा लिया जाए। उन्होंने सभी सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर कोई भूमि सम्बंधि विवाद नही वहां पर रामजानकी मार्ग फेज-02 का निर्माण कार्य तेजी से कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कार्य है इसे अतिसंवेदनशीलता के साथ भूमि अधिग्रहण एक्ट-2013 के अनुसार नियमानुसार करते हुए यथाशीघ्र एवार्ड करने की कार्यवाही की जाए। प्रक्रिया के दौरान नियमाुनसार किसानों से आपत्तियां प्राप्त कर उसका निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपत्ति की दशा में पुनः सर्वे करवाकर चिन्हांकन करवाते हुए मुआवजा की प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिसम्पत्ति में यदि कोई वृक्ष आ रहा है तो राजस्व एवं वन विभाग नियमानुसार उसका स्वामित्व निर्धारित करते हुए प्रतिकर देना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन, प्रतिकर वितरण एवं अन्य सम्बंधित बिन्दुओं पर चर्चा, कार्यो की प्रगति एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद सीमा अन्तर्गत परियोजना के पूर्ण हो जाने तक पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्बंधित विभागों द्वारा कृत कार्यवाहियों की समीक्षा की जाती रहे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी आर0के0 पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता एन0एच0 डिवीजन बस्ती आर0के0 वर्मा, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *