मोदी सरकार के विकास कार्य आम जनमानस तक पहुंच रहे है: विनोद सोनकर

मोदी सरकार के विकास कार्य आम जनमानस तक पहुंच रहे है: विनोद सोनकर

 

विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम में बोले विनोद सोनकर

 

कुंडा प्रतापगढ़। कौशाम्बी लोकसभा के बाबागंज के नारियावा एवं कुंडा के शकरदहा गांव में विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि गांव, गरीब, गंगा, गीता एवं गाय के बिना सनातन अधूरा है। देश की पहली सरकार है जिसने गाय के संरक्षण के लिए गौशाला बनाई गई। देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने सकल्प लिया है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे। इसके लिए अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। विकसित भारत का सकल्प मोदी ने लिया है। 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है। देश की पूर्व सरकारों ने 6 बार मनरेगा का नाम बदला। समय-समय पर अपने फायदे के अनुसार नाम बदला। आज मोदी सरकार ने विकसित भारत जी राम जी नाम बदलने पर विपक्ष विरोध कर रहा है। जब इनकी सरकार थी तो अपने परिवार के नाम अनेको योजनाए चलाई। आज गाँधी जी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते है। जब सरकार में थे तब गांधी जी की याद नहीं आई। अब गाँधी जी के नाम पर रोना रो रहे है। 01 जनवरी 2026 को जिनकी उम्र 18 साल पूरी है उन सबको मतदाता बनाना है। पहली बार कुंडा विधानसभा में भाजपा को 65 हजार मत प्राप्त हुए। 2027 में कुंडा एवं बाबागंज में कमल खिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र,मनोज तिवारी, भूपेन्द्र पाण्डेय, सरोज त्रिपाठी, कमलेश सोनकर, रूपा गौतम, चुन्ना तिवारी, राम मूरत पटेल,अजय शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक मुन्ना पाण्डेय,दिनेश गौतम, प्रधान सूरज शुक्ल, ज्ञान चन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके बाद बाबागंज के पूरे बीरबल ढिंगवस में उमा शंकर शुक्ल के यहां आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुए। कुंडा के ग्यासपुर निवासी लोकदल के नेता राम लखन यादव से मुलाकात की। कुंडा के पूर्व प्रत्याशी त्रिभुवन नाथ मिश्र टंडन के बेटे पूर्व मंडल अध्यक्ष कुसुवापुर सुनील मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।