– थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बस्ती – उत्तर प्रदेश में जनपद बस्ती के थाना लालगंज पुलिस द्वारा अपने पति के चेहरे को खौलता तेल व मिर्ची डालकर घायल करने वाली 01 वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0282/2023 धारा-326/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित थाना लालगंज जनपद बस्ती से सम्बन्धित 01 वाँछित अभियुक्ता पूनम देवी पत्नी जनार्दन प्रसाद निवासी भिटहा जिला बस्ती उम्र करीब 34 वर्ष को विवेचना के दौरान दिनांक 13.10.2023 को समय करीब 10:10 बजे उसके घर ग्राम भिटहा से गिरफ्तार कर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशों का पूर्णतया पालन कर गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्ता के भाई गिरजेश को देकर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार जायसवाल थाना लालगंज बस्ती , हे0का0 अशोक कुमार व का0 प्रभुनाथ यादव थाना लालगंज बस्ती , म0का0 ममता चौहान व म0का0 सुलेखा राजभर थाना लालगंज बस्ती रहे।