न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पौली:  पौली विकास क्षेत्र के न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय दीपपुर पश्चिमी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। श्री यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का विकास होता है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इसके साथ ही साथ उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
  खेल प्रतियोगिता का संचालन अमित सिंह व आशीष तिवारी ने किया।  ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार  की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
          प्राथमिक व जूनियर  विद्यालय के बच्चों ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।  दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक रेहान को प्रथम व कोहलवा के दीपक को द्वितीय स्थान बालिका वर्ग रोसया की श्रेया को प्रथम स्थान मिला। वही बालक वर्ग 100 मीटर में रामपुर बारहकोनी का रेहान, बालिका वर्ग में पड़रिया की प्रीति जूनियर वर्ग में रोसया की शुभी ने स्थान मिला। कबड्डी में कुड़वा विजेता व रोसया उप विजेता, प्राथमिक बालिका वर्ग खो खो में रोसया विजेता व , जूनियर बालिका वर्ग खो खो मे रोसया विजेता व कुड़वा उप विजेता रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किए।
         कार्यक्रम में बद्रीविशाल गौतम, महेंद्र अमरोही, राम मोहन शुक्ला, इफ्तेखार अहमद, शिव बचन पाल, शेषमौली यादव, अजय निषाद, राजकुमार यादव,  प्रवीण ,रविन्द्र यादव, अंकित, शिवम सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *