बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के कप्तानगंज पहुंचने पर सावित्री मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर कोटेदारों ने उनका भव्य स्वागत किया। कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा इस समय प्रदेश के सभी जनपदों में भ्रमण किया जा रहा है, इसी के क्रम में वह कप्तानगंज पहुंचे थे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। स्वागत करने वालों में आदर्श कोटेदार संघ बस्ती के जिला कार्यवाहक महामंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, बस्ती सदर के ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चौधरी, हर्रैया के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह, कप्तानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम, मंडल अध्यक्ष बस्ती शिवाजी, ब्लॉक संरक्षक कप्तानगंज अनिल कुमार सिंह, ब्लॉक महामंत्री कप्तानगंज अजय दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष कुदरहा चंद्र प्रकाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कप्तानगंज अजय कुमार गुप्ता तथा प्रेम कुमार सहित जिले के सैकड़ो कोटेदार मौजूद रहे।
Post Views: 170