संजय सिंह के आवास पर ई डी के छापे के विरोध में आप का प्रदर्शन

 

अयोध्या : आज सुबह आप सांसद व यू पी प्रभारी संजय सिंह के दिल्ली आवास पर ई डी ने छापा मारा ,इस बात की जानकारी जैसे ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हुई।इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ।इसी कड़ी में अयोध्या के तिकोनिया पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।पहले सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से सस्पेंड किया और अब अनायास छापे डालकर परेशान कर रही है। पार्टी के किसी भी नेता के यहाँ से कुछ भी नही मिलता है इसके बावजूद सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरीके के छापो से कतई डरने वाले नही है।

प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या शुभम श्रीवास्तव महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद सुफियान महासचिव सुनील मौर्य खेलकूद प्रकोष्ठ के महासचिव रितेश सिंह छात्र सभा के प्रदेश सचिव मोहित यूके द्विवेदी महाराज गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य गायत्री मिश्रा हर्षवर्धन कोरी सूरज प्रधान इंद्रजीत यादव बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अरविंद सेन शारजाह मास्टर नीलेश चतुर्वेदी हरिशंकर तिवारी आदि साथी प्रदर्शन में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *