बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को घोषित हो गया। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी समेत कुल 23 पदों के लिए चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पर्चा बिक्री 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर को अपरान्ह 2:30 तक होगा। नामांकन पत्र का दाखिला पांच व छह अक्टूबर को सायं तीन बजे तक होगा। पर्चा की जांच, आपत्ति व पर्चा वापसी सात अक्टूबर को होगी। मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मोतीचंद पाण्डेय एडवोकेट ने दी।
—