बस्ती 3 अक्टूबर जनपद बस्ती के थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा जनपद के ही थाने लालगंज के मफरूर/वांछित चल रहे अभियुक्त को 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम भुड़ली पुलिया के पहले बहद ग्राम जमोहरा से 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त एजाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया जो थाना लालगंज जनपद बस्ती के मु0अ0सं0 170/2021 धारा 3/5/8 गो0वध निवारण अधि0 एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मफरूर अपराधी है । बरामदगी के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 226/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है गिरफ्तार अभियुक्त
एजाज पुत्र शमशाद ग्राम साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर का निवासी है।