रीता साहनी के संयोजन में चला जागरूकता अभियान

बस्ती ।3 अक्टूबर  कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग बनकटी की नगर पंचायत अध्यक्ष रीता साहनी के संयोजन में बनकटी के गांधीनगर वार्ड में सूचना अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बस्ती, गोरखपुर मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि पूर्व की डा. मनमोहन सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ घूस को घूसा दिखाने के लिये सूचना अधिकार कानून लागू किया गया। कांग्रेस ने देश के आम नागरिक को सवाल पूंछने और जानकारी लेने का कानूनी अधिकार दिया किन्तु भाजपा की सरकार में सूचना अधिकार को भोथरा बना दिया गया। उन्होने कहा कि 2 अक्टूबर बापू- शास्त्री जयन्ती से 14 नवम्बर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन तक बस्ती के सभी विकास खण्डों में  सूचना अधिकार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की जिला चेयरमैन कैशर शाहजादी ने कहा कि अपने अधिकारों को समझिये और सवाल पूंछना शुरू करिये। जब देश की जनता सवाल पूंछने लगेगी तो भ्रष्टाचार पर स्वतः अंकुश लगने लगेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, हसीना खातून, पूनम, मंजू देवी, सितारा देवी, राजकुमारी, माधुरी, कान्ती देवी, अफसाना खातून, हसीना खातून, पूनम, सोनगुना, राजिया, नाजमा खातून, आस मोहम्मद, तरून आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *