बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

बस्ती – जनपद के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। 

इस दौरान साफ सफाई कार्यक्रम में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में किया गया । इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या , समस्त शिक्षिका , कर्मचारी और छात्राओं द्वारा विद्यालय में श्रमदान एवं साफ सफाई करते हुए जागरुकता रैली का नारा लगाया। इस दौरान विद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं में मिष्ठान वितरण भी किया गया।

 इस अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने अपील करते हुए कहा कि विद्यालय आप का है । 

इसकी साफ सफाई रखनीं आप की जिम्मेदारी है ‌ उन्होंने कहा कि आप स्वच्छ रहे स्वस्थ रहें।

इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय शिक्षक एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *