बस्ती 29 सितंबर साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा का जोरदार स्वागत हड़िया चौराहें पर साहू समाज के लोगों द्वारा किया गया। जबकि इसके पहले संतकबीर नगर से बस्ती की सीमा में प्रवेश करते ही विल्लौर के ग्राम प्रधान व भाजपा नेता धर्मराज गुप्ता, पूर्व ग्राप्र दुदरांक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों साथियों के साथ कांटे में स्वागत किया गया हैं। ये रथ यात्रा साहू समाज के लोगो को जागरुक करते हुए राजनैतिक हिस्सेदारी की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए निकाला गया हैं। जो प्रदेश के 23 विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए 24 वें जिला बस्ती में प्रवेश किया है। साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा बस्ती के हड़िया चौराहें पर जब पहुँचा तो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अर्जुन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रंगीलाल शाहू, मिश्रीलाल, रामउग्रह गुप्ता आदि द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा के संयोजक जगदीश प्रसाद साहू, रैली संयोजक राकेश कुमार राठौर व ग्राप्र धर्मराज गुप्ता ने बताया कि राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर साहू समाज के लोगों को जागरूक करने के ही उददेश्य से ये रथ यात्रा निकाला गया हैं। कहा कि साहू समाज की माली हालत ठीक नहीं हैं। जिनको राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उददेश्य से इस रथ यात्रा को पुरे प्रदेश में ले जाया जा रहा हैं। कहा कि आगामी 25 नवम्बर को रमाबाई अम्बेडर पार्क लखनऊ में एक विशाल जनसभा के माध्यम से संबोधन कर रथ यात्रा का समापन किया जायेगा।
इस अवसर पर रामनयन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामसागर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रंगीलाल साहू, मनीराम साहू, राघवराम,कृष्णगोपाल, शोमनाथ, उमेश, जय कुमार, जगन्ननाथ, सूर्यनाथ, हरिश्चन्द, गीता गुप्ता, बिपुल गुप्ता सहित सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया गया।