बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला प्रत्येक मंडलों में आयोजित की गई

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जिले के सभी बूथ के सत्यापन व क्रियान्वयन के लिए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला प्रत्येक मंडलों में आयोजित किया गया।

बूथ आधारित सांगठनिक संरचना में भाजपा का कोई तोड़ नही और भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरे वर्ष बूथ स्तर कर कार्य भी करता है। बूथ सशक्तिकरण का संकल्प लेकर अपने बूथ शक्ति केंद्र व मंडलों का भी सत्यापन कार्य पूर्ण करना है। भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि परशुरामपुर और मखौड़ा धाम में दयाशंकर मिश्र, विक्रमजोत और हर्रैया आनन्द सिंह, विशेश्वरगंज और दुबौलिया में राजेश द्विवेदी, गौर और परसा में सुशील सिंह, कप्तानगंज और हरदी में प्रत्युष विक्रम सिंह, रामनगर और रुधौली में यशकांत सिंह, सोनहा और सल्टौआ राजेश पाल चौधरी, पकरीजई और हनुमानगंज में रवि सिंह, साऊँघाट और मुण्डेरवा में पवन कसौधन, बस्ती नगर और बस्ती सदर महेश शुक्ल, गनेशपुर और महसों गोपेश्वर त्रिपाठी, बहादुरपुर और कलवारी में अमरेश पाण्डेय तथा बनकटी और कुदरहा में चंदशेखर मुन्ना प्रवासी के रूप में मण्डलों की कार्यशाला में भाग लिए।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ शक्ति केंद्रों के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को इस कार्यशाला में बुलाकर संगठन का सरल ऐप चलाने के लिए प्रशिक्षित करना है। जिलाध्यक्ष ने जिले की वर्तमान स्थिति एवं संगठन के कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्रीय व प्रदेश की मंशा अनुसार कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ कार्य पूर्ण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *