लालगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लालगंज पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद बस्ती के द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू संबंधित मु0नं0 6614/17 धारा 323/504/325/427 आईपीसी थाना लालगंज जनपद बस्ती से सम्बन्धित 01 वारण्टी शेषराम चौधरी पुत्र बासदेव चौधऱी निवासी रामपुरवा थाना लालगंज जनपद बस्ती को उसके घर से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह जनपद बस्ती,उ0नि0 राम भवन प्रजापति थाना लालगंज जनपद बस्ती एवं  का0 पंकज सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *