संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को विधान सभा रानीगंज, मंडल देल्हूपुर, शक्ति केंद्र कसेरुआ (प्रतापगढ़) के अंतर्गत बूथ संख्या 162 पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी साधू दूबे जी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत लल्लन सिंह परिहार जी, शक्ति केंद्र संयोजक लव सिंह गहलौत एडवोकेट व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ में सुना गया।
मन की बात कार्यक्रम के तदोउपरांत बूथ सशक्तिकरण के तहत बूथ कार्य समिति की बैठक सम्पन हुई। साथ में लोगों ने घर से लाए हुए टिफिन से नास्ता किया और चाय पीकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवशर पर बूथ अध्यक्ष कसेरुआ अमरनाथ पटेल, कुश सिंह,विनोद गुप्ता,देवासा बूथ अध्यक्ष रामचंद्र पटेल,बांसी बूथ अध्यक्ष मगन सिंह, हरिओम मिश्रा,और नरहरपुर के बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा और मंडल पदाधिकारी पदम श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक अंकित सरोज (अपनी टीम के साथ) एवं समिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।