बनकटी। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव के निर्देशन में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल, नोडल शिक्षक अविराम शिक्षक संकुल तथा सहायक अध्यापक अनुपम मिश्र की उपस्थिति में लक्ष्मीना देवी , आशा, कबूतरा देवी, अमरावती, मीरा, मालती, रुनझुन, बिन्दू, नीला तथा सुनीला महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा प्राथमिक विद्यालय एकमा, प्राथमिक विद्यालय खरका, प्राथमिक विद्यालय रौतापार, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभनपार, प्राथमिक विद्यालय कराह पीठिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनाखोर,प्राथमिक विद्यालय अहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहड़ा,संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर, प्राथमिक विद्यालय हल्लौर में संपन्न हुई। बनकटी ब्लाक के सभी 12 न्याय पंचायतों के एक-एक विद्यालयों पर यह परीक्षा संपन्न हुई।
Post Views: 214