अनुराग लक्ष्य, 21 सितंबर ।
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
इंसान कितनी भी तरक्की कर ले, कितना ही आधुनिक होकर इस दौर में जीने की कोशिश कर ले। लेकिन यह भी सच है की वोह अपनी इंसानी फितरत और शैतानी दिमाग को कभी नहीं छोड़ पाएगा। यह बात मुंबई के ठाडे में फिर एक बार साबित हो गई।
मामला सोशल मीडिया पर पहले प्रेम जाल में फांसना, दोस्ती करना, विश्वास जीतना, फिर दोस्ती की आड़ में 45 लाख का चूना लगा देना।
सोशल मीडिया पर दोस्ती की आड़ में एक व्यक्ति ने नवी मुंबई की एक 56 वर्षीय महिला से तकरीबन 45 लाख रुपए की नकदी के साथ उसके गहने भी ठग लिए। पुलिस ने इसकी विस्तार से जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला सानपाड़ा इलाके में अपने बेटे के साथ रहती है। वोह 2020 में अपने पति से अलग हो गए थी, बाद में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर कफ परेड इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय शादी शुदा व्याक्ति से हुई। सानपाड़ा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को यह नहीं बताया था कि वोह शादीशुदा है। उसके बाद आरोपी की महिला से दोस्ती हुई और घर आने जाने लगा, फिर उसने उस महिला से शादी भी करली।
प्रार्थमिकी के मुताबिक कुछ दिनों बाद महिला और आरोपी में लड़ाई झगडे शुरू होने लगे। और बच्चे को मारने की धमकी भी देने लगा। यह सारी बातें महिला द्वारा दर्ज कराई गईं शिकायत के आधार पर सामने आईं। फिलहाल सान पाड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 323, 504, और 506 की धारा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है।
इस मुहब्बत भरी दास्तान की खबर ने आस पास और सान पाड़ा के वासियों को अचंभित कर दिया है चारों तरफ इस षड्यंत्र की चर्चा जोरों पर है। खबर लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।