बस्ती। 20 सितंबर जनपद में इस समय बंदरों का आतंक है घर पर कपड़ा फैलाना छत पर जाना मुश्किल सा हो गया इसी क्रम में दुबौलिया थाना क्षेत्र के सबई घीसा गांव में एक बंदर ने सुबह 55 वर्षीय अधेड़ को काटकर कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के गुहार लगाने के बाद बंदर किसी तरीके से भागा। यह पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। गांव में बंदर के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है। सबई घीसा गांव में सुबह कासिम अली अपने घर बैठे ही थे। इतने में बंदर ने हमला कर दिया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तक तब बंदर ने कई जगह काट कर घायल कर दिया। इसके पहले भी देवांश शर्मा व दिपेश को भी काटकर घायल कर चुका है। बन्दर के हमले में घायल कासिम को परिजन जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। ग्रामीणों का कहना हैं कि बंदर के आतंक से घर से निकला मुश्किल हो गया है। वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी उसे नहीं पकड़ा गया। लोगों ने बंदर को पकड़वाने की मांग की है।