बस्ती।19 सितंबर बस्ती जनपद के परसरामपुर पुलिस ने मारपीट के आरोप में स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर बहेरा गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का चालान करते हुए उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार, कांस्टेबल साहब कुमार, कांस्टेबल दुर्गेश यादव शामिल रहे।