विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में 12 लाभार्थियों को प्रदान किये गये ऋण स्वीकृति पत्र

30 लाभार्थियों को बांटे गये टूलकिट

बहराइच 17 सितम्बर। विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत टूल किट वितरण एवं रू. 50 हज़ार करोड़ धनराशि के मेगा ऋण वितरण समारोह का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर के 12 लाभार्थियों 122.67 लाख धनराशि के ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं डैमो चेक का वितरण किया गया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 30 लाभार्थियों को टूल किट (चाक) का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, सी.एम.एस. डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, लीड बैंक पबन्धक डॉ. जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थी, उद्यमी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *