भाजपा पदाधिकारियों ने दी नए जिलाध्यक्ष को बधाई

 

 

बस्ती।16 सितंबर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भाजपा बस्ती के जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। विवेकानंद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने उनके आवास पर पहुंच कर अंग वस्त्र भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बस्ती को सशक्त बस्ती बनाने के साथ बस्ती लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः भाजपा का सांसद चुनकर तीसरी बार संसद में भेजने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, संतोष शुक्ला, अमित शुक्ला, राजेश कमलापुरी, आशीष शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *