ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

 

बस्ती 13 सितंबर बस्ती जिले  के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रासिंग संख्या190 (सी)से 700मीटर पश्चिम अप ट्रैक के बगल स्थित गड्ढे में एक युवक का शव पानी के ऊपर तैरता देख कीमैन ने रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचित किया ।स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी बस्ती को दिया तो जीआरपी ने मुंडेरवा थाने में इसकी जानकारी दिया।जानकारी मिलने पर मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना मुंडेरवा रामकृष्ण मिश्र ने शव का पानी से बाहर निकलवाया।और जेब चेक कराया तो उसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर दिवंगत की पहचान सुशील कुमार पुत्र सीतोदास बेगूसराय बिहार के रूप में हुई।जिसकी जानकारी पुलिस ने फोन के माध्यम से बिहार पुलिस को दे दिया।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रासिंग से पश्चिम रेलवे के अप ट्रैक पोल संख्या556/3के बगल स्थित पानी में मिले शव की पहाचान उसके जेब मे मिले आधार कार्ड के आधार पर मुंडेरवा पुलिस ने कर लिया है। और इसकी सूचना पुलिस ने बिहार के संवंधित थाने को दे दिया है।प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि दिवंगत सुशील वार्ड नंबर3दासटोला विदुलिया मेघौल बेगूसराय बिहार का रहने वाला है।बुधवार को रेलवे से प्राप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचे तो पोल संख्या556/3के पास ट्रैक के किनारे उसका एक चप्पल पड़ा था और वह ट्रैक के बगल स्थित पानी में पड़ा था।जामा तलासी के दौरान उसके जेब साथ 116रूपये नकद और आधार तथा रुद्राक्ष की माला व आधार कार्ड प्राप्त हुआ।आधार कार्ड के अनुसार बेगूसराय के थाने में सूचना दे कर परिजनों को बुलाया गया है।उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।प्राभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन से गिरने की वजह से  मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *