14 विकास खण्डों में आर.टी.आई. विभाग का हुआ गठन -कैसर शाहजादी

बस्ती 10 सितंबर कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की जिला चेयरमैन कैसर शाहजादी ने बताया कि जनपद के सभी 14 विकास खण्डों में आर.टी.आई. विभाग का गठन हो चुका है और अति शीघ्र अक्टूबर माह में प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
जिला चेयरमैन कैसर शाहजादी ने बताया कि विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर- बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में ब्लाक के बाद न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर  कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सम्मेलन के दौरान पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण भी कराया जायेगा। उन्होने कहा कि घोसी उप चुनाव में इण्डिया  गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के प्रति मतदाताओं का नजरिया बदला है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर की कमेटियां घटित कर ली जायेंगी जिससे आने वाले चुनाव में इण्डिया गठबंधन से जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसे ऐतिहासिक विजय दिलायी जा सके। उन्होने बताया कि गृहणिययां बढती मंहगाई से परेशान हैं और वे स्वयं आगे आकर कांग्रेस की सदस्यता ले रही है। आर.टी.आई. विभाग में उन्हें पदाधिकारी भी बनाया जा रहा है। जिला चेयरमैन कैसर शाहजादी ने दावा किया कि आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा की हवा निकल जायेगी क्योंकि समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है।

कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर- बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में आम आदमी को सिर्फ मंहगाई और नफरत दिया है। कांग्रेस प्यार बांटती है और भाजपा के नफरत की राजनीति  को देश प्रदेश की जनता नकार देगी। उप चुनाव में 7 सीटोें में से 4 सीटों पर जीत दर्ज कर इण्डिया गठबंधन ने अपनी ताकत दिखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *