राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 131765 वादों का हुआ निस्तारण

 

– सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रही रू 05 करोड़ 73 लाख 28 हज़ार 852

बहराइच –  मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 131765 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 05 करोड़ 73 लाख 28 हज़ार 852 रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 6507 वादों, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय शेषमणी की अध्यक्षता में कुल 27 पारिवारिक विवाद व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में 07 वादों का निस्तारण किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर यादव द्वारा 03 वाद, बैंक रिकवरी के 584 मामले तथा राजस्व के कुल 124637 वादों का निस्तारण भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 05 करोड़ 73 लाख 28 हज़ार 852 रही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा बताया गया कि न्यायालय परिसर में जगह जगह बनाये गये हेल्पडेस्क पर प्राविधिक स्वयंसेवकों द्वारा न्यायालयों में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *