भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती 7 सितंबर कुदरहा ब्लॉक के में बुधवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें  पिछड़े वर्ग के पदाधिकारियों ने फिर मोदी सरकार बनाने की रणनीति बनाई।
      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, कुंदन लाल वर्मा व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि चिरंजीव चौरसिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग की हितैषी सरकार है। इस सरकार में पिछड़े समाज से बाइस मंत्री बने हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग बनने से अब सीधा लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं आरक्षण में भी अब विशेष सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा संचालित पिछडे वर्ग की  योजनाओं को पिछड़ी जाति के लोगों में जाकर बताएं।
     भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के  जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव ने कहां कि भाजपा पिछड़ा वर्ग की सरकार है। सभी पिछडे वर्ग के लोग 2024 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस लिए हैं और पुनः वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी को जिताएंगे।
    कार्य समिति की बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुंदन लाल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, धमेंद्र चौधरी,  अंबिका यादव, जीत बहादुर यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।
       बैठक में संजय गुप्ता,  ओमकार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी,  अरुण चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, हिमांशु सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *