बस्ती। बस्ती 6 सितंबर आपत्तियों प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त की अध्यक्षता में बनी प्रमोशन कमेटी ने ज्येष्ठता की अंतिम सूची पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रोन्नति की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट कर्मियों के प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रमोशन के साथ पूरी हुई। इनमें से प्रशासनिक अधिकारी बने कलक्ट्रेट के नाजिर मु. मुजतवा को प्रोन्नति दी गई है। कलेक्ट्रेट के ज्येष्ठ कर्मी कई महीने से प्रोन्नति की राह देख रहे थे। आपत्तियों की सुनवाई कर कमेटी ने ज्येष्ठता सूची के आधार पर नाजिर के पद पर तैनात रहे मु. मुजतवा को कलक्ट्रेट का प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। मुहम्मद मुजतवा को एओ के पद पर प्रोन्नति मिलने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, एओ गिरजेश पाल, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, पीए सूर्यलाल, रंगीलाल, अजय चौधरी, रेनूबाला श्रीवास्तव, रामकुमार आदि कलक्ट्रेट कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
—