शिक्षकों के शिक्षक परमात्मा के प्रति समर्पण से होगा सम्पूर्ण विकास-आचार्य बृजेश

बस्ती 5 सितम्बर।
भारतवर्ष में शिक्षक दिवस और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न आयोजन कर आचार्यों का सम्मान और उनके प्रति आस्था व समर्पण भाव प्रकट किया जाता है। गुरुजन शिष्यों को परमात्मा के स्वरूप को बताते हुए उन्हें शिक्षकों का भी शिक्षक कहते हैं। यह बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित वेद प्रचार कार्यक्रम के अवसर पर स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आचार्य बृजेश ने कही। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के शिक्षक परमात्मा के प्रति समर्पण से ही व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास होगा। कहा कि शिक्षक अग्नि होता है जैसे अग्नि अपने पास आए हुए के मल को दूर करके उसे अपना स्वरूप प्रदान करती है उसी प्रकार से शिक्षक भी शिष्य के बुराइयों को दूर करके अपना स्वरूप प्रदान करता है। यज्ञ कराते हुए पण्डित राम मगन ने बताया कि ईश्वर हमारा पिता और शिक्षक है उसे पूर्ण समर्पण के साथ मानना और जानना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आदित्यनारायण गिरी ने किया। मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र कुमार प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा पुरानी बस्ती को वैदिक साहित्य देकर विद्यालय परिवार ने अध्ययन का अनुरोध किया। उन्होंने बच्चों को परिश्रम, ईमानदारी, बड़ों और शिक्षकों का सम्मान करने के साथ अपने रुचि के विषय में मन लगाकर सफल होने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार मौर्य, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, नीतीश कुमार, शिवांगी, अनीशा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, महक मिश्रा, श्रद्धा, कुमकुम, ओम प्रकाश आर्य, अशोक आर्य किरन जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *