अनुराग लक्ष्य, 17 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम जो अपने समय में हीरो भी थे, निर्माता भी थे और निर्देशक भी थे। 21 नवंबर 1926 में जन्में प्रेम नाथ एक प्रतिष्ठित घराने के लाडले बेटे थे । हिंदुस्तान पाकिस्तान विभाजन के बाद इनके पिता पेशावर से मध्य प्रदेश के जबलपुर में आ गए ।पिता चाहते थे कि वोह सेना में जाकर देश की रक्षा और सेवा करें, मगर प्रेम नाथ को यह बात कुछ जमी नहीं । क्योंकि वोह फिल्मों में अभिनय करने का मन बना चुके थे। इसी लिए वोह अपने मामा पृथ्वीराज कपूर के घर मुंबई आ गए ।
फिर क्या था, प्रेम नाथ के साथ भी वही हुआ जो औरों के साथ होता है। फिल्म बादल, बरसात, और महबूब ख़ान द्वारा निर्मित दिलीप कुमार की फिल्म आन तक आते आते प्रेम नाथ, प्रेम नाथ हो चुके थे।
इस दौरान उन्होंने कई फिल्में भी निर्देशित कीं और साथ ही साथ विलेन और चरित्र अभिनेता भी अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवा रहे थे।
प्रेम नाथ अगर एक तरफ बतौर खलनायक गौतम गोविंदा, विश्वनाथ, जॉनी मेरा नाम, दस नम्बरी, शोर, धर्मात्मा जैसी फिल्मों में अपना लोहा मनवाया, तो वहीं दूसरी तरफ, बॉबी, कालीचरण, रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई अन्य फ़िल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी के चहीते बन गए ।
बहुत कम लोग जानते हैं कि जब प्रेम नाथ जी फिल्मों में कामयाब हो गए तो उन्होंने अपने भाई राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ को भी फिल्मों में सक्रिय कर दिया। राजेंद्र नाथ महान कॉमेडियन तो वहीं नरेंद्र नाथ खलनायक और चरित्र अभिनेता बने ।