छठ महापर्व पर बाल कृष्ण तिवारी ‘पिंटू बाबा’ ने दी शुभकामनाएं, बोले- छठी मैया सभी के जीवन में लाएं सुख-समृद्धि
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
गायघाट/बस्ती। लोक आस्था, सूर्य उपासना और लोक संस्कृति के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण तिवारी ‘पिंटू बाबा’ ने नगर पंचायत गायघाट की समस्त व्रती माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। साथ ही क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर छठी मैया की कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह ऐसा महान पर्व है, जिसमें लोग पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना करते हैं। छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन, स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में व्रती माताओं और बहनों की श्रद्धा, त्याग एवं तपस्या अनुकरणीय है। कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रती महिलाएं परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।
बाल कृष्ण तिवारी ‘पिंटू बाबा’ ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, लोकगीतों की मधुर धुन और सामूहिक सहभागिता हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत करती है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग छठ महापर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। पूजा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने पुनः नगर पंचायत गायघाट की समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया की असीम कृपा से हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। छठी मैया सबका कल्याण करें।