नारियल फोड़कर शुरू हुआ सिल्ट सफाई का अभियान

सोहावल-अयोध्या। भाजपा ने जनता के बीच विश्वास जीता है। हमारे विकास की योजनाओं का एक कीर्तिमान है। जिसके आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा। विपक्षी दलों की जुगलबंदी हो या अवसरवादिता का गठबंधन कोई काम नहीं आयेगा। सर्व समाज का विकास हुआ है। जाति धर्म के आधार पर वोट मांगने वालों को इस बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। जनता को गुमराह करके वोट हासिल कर लेना आसान काम नहीं है। यह बात बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पर सिल्ट सफाई अभियान का शुभारंभ अवसर कही है। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस पंप कैनाल के सिल्ट सफाई से सरकार को लगभग 7 लाख रुपए का राजस्व आया है। जिसकी ई नीलामी लेकर ठेकेदारों द्वारा सिल्ट सफाई कर बेचने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रजनीश गौतम एसडीओ ऐश्वर्या मौर्य, मातेश्वरी, अवर अभियंता चंदन कुमार, रानू दूबे, बाल्मीकि पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह माला आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।