भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर बनकटी में हुआ भव्य सम्मान, मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
महादेवा विधानसभा के बनकटी ब्लॉक में आयोजित मासिक बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। विधानसभा महादेवा के बनकटी ब्लॉक में आयोजित भाजपा की मासिक बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुआ। इसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर मिले सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री भाजपा राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदंबा शुक्ला, भाजपा नेता तेजा, रमेश अग्रहरि, सुग्रीव पाल, फूलदेव तिवारी, मंडल महामंत्री जनार्दन शुक्ला, राधे रमण सिंह सहित सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य संदेश संगठन की एकजुटता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का रहा।